19 फरवरी को होनी थी शादी, होटल के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

19 फरवरी को होनी थी शादी, होटल के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कोटपूतली-बहरोड़ : शादी की खुशियों से भरे घर में उस वक्त मातम छा गया, जब 19 फरवरी को होने वाली शादी से कुछ दिन पहले ही एक युवती ने अपने होने वाले पति के साथ होटल के कमरे में खौफनाक कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना से न सिर्फ दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

नेशनल हाईवे स्थित होटल में मिली दर्दनाक सूचना


कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कांकरदोपा फ्लाईओवर के पास स्थित एक होटल में शनिवार को एक युवक-युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाली थानाधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर होटल से युवक-युवती के सुसाइड की सूचना प्राप्त हुई थी।

देर रात तक नहीं खुला कमरा, हुआ खुलासा


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 19 फरवरी को तय थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी बीच युवती अपने मंगेतर के साथ शहर के एक होटल में रुकी थी।

देर रात तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश


पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाए जाने पर कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। युवक-युवती पंखे पर फंदा लगाए हुए मिले। युवती की हालत बेहद गंभीर थी, जबकि युवक बेसुध अवस्था में मिला।

मृतकों की पहचान


मृतकों की पहचान – इंद्र मीणा (निवासी अजबपुरा, नारायणपुर), पिता जगदीश मीणा
– मंजू धानका (पुत्री रामप्रताप)
बताया गया कि दोनों 22 जनवरी को बहरोड़ आए थे। युवक ने होटल में कमरा अपने दोस्त नवीन मेहता (निवासी अनन्तपुरा, बहरोड़) के नाम से बुक कराया था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। शादी से पहले इस तरह की घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।