Facebook Instagram down: शुक्रवार शाम 7 बजे से मेटा के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गए।
इस वजह से भारत सहित कई देशों के लाखों यूजर्स को इन ऐप्स का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फीड को रिफ्रेश करने में परेशानी हो रही
यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने, नई पोस्ट करने, रील्स और स्टोरीज़ देखने तथा फीड को रिफ्रेश करने में परेशानी हो रही है। कई लोगों के लिए ऐप्स ठीक से लोड नहीं हो रहे थे, जबकि कुछ यूजर्स अपने अकाउंट तक भी पहुंच नहीं पा रहे थे। दोपहर बाद से ही आउटेज की समस्या सामने आने लगी थी, जो शाम तक बढ़ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्लेटफॉर्म के काम न करने की जानकारी साझा की। तकनीकी समस्या के कारण लाखों यूजर्स का ऑनलाइन अनुभव प्रभावित हुआ।
मेटा ने कोई कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी
हालांकि, अभी तक मेटा की ओर से आउटेज के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी की तकनीकी टीम समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही है। यूजर्स को उम्मीद है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं जल्द सामान्य हो जाएंगी। फिलहाल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आई इस तकनीकी खराबी ने दुनिया भर के लाखों यूजर्स को प्रभावित किया है और कई लोगों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।
