Train की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ News in Hindi ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सैनिक एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत
चिड़ावा: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नारी के निकट सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार रात करीब 12:30 बजे के आसपास हुआ। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
मृतक की पहचान अरड़ावता निवासीअमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक ने क्रीम रंग की शर्ट, ब्लैक जींस तथा नीले रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी।
सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल विकास तथा चालक रामकिशन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
दोपहर बाद मृतक की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई मृतक के पिता पुलिस थाना चिड़ावा पहुंचे
