अस्थाई ट्रांसफर से आहत महिला टीचर ने खाया जहर

अस्थाई ट्रांसफर से आहत महिला टीचर ने खाया जहर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now



झुंझुनूं (राजस्थान): जिले में एक महिला शिक्षक द्वारा कथित तौर पर जहर खाने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले की मधुबाला जो चूरू के अग्रसेन नगर क्षेत्र में रह रही थी। 

महिला शिक्षक ने अस्थाई ट्रांसफर से आहत होकर जहर खा लिया। महिला टीचर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका मधुबाला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीकासी में कार्यरत थीं। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा उनका अस्थायी तौर पर रामपुरा रेनू गांव के स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफर से मधुबाला मानसिक रूप से बेहद परेशान और आहत थीं।

ट्रांसफर के पीछे की कहानी

हालांकि अभी तक विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह ट्रांसफर प्रशासनिक कारणों से किया गया था।

लेकिन शिक्षिका और उनके परिवार का आरोप है कि यह कार्रवाई अनुचित और परेशान करने वाली थी। इस अचानक हुए बदलाव ने मधुबाला को गहरे अवसाद में धकेल दिया, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।