Accident News अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो गाड़ी : ओवरटेक के प्रयास में ट्रोले से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो

Jhunjhunu News झुंझुनूं में रफ्तार का कहर: ओवरटेक के प्रयास में ट्रोले से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो

झुंझुनूं : जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में, हवाई पट्टी एफसीआई गोदाम के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और एक ओवरलोडेड ट्रोले के बीच भीषण टक्कर हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। 

ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे ट्रोले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलट गई, जबकि ट्रक सड़क पर लगी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंचा। स्कॉर्पियो गाड़ी RJ18TA0001 झुन्झनू आरटीओ में रजिस्टर्ड है हादसे के बाद रोड के दोनों तरफ लग गया जाम , इस घटना में स्कॉर्पियो चालक के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन सीकर की ओर जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से स्कॉर्पियो को हटाया गया।