मशहूर पेड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग: 1 करोड़ रुपए की फिरौती की पर्ची देने की सूचना Jhunjhunu News

मशहूर पेड़ा व्यापारी लालचंद पेड़ेवाले की दुकान पर फायरिंग: 1 करोड़ रुपए की फिरौती की पर्ची देने की सूचना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चिड़ावा: घटना पंचायत समिति के सामने लालचंद पेड़ेवाला की दुकान पर शाम करीब सवा छह बजे हुई। एक करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने चिड़ावा में लालचंद पेड़ेवाले की दुकान पर फायरिंग की। बदमाश ने तीन फायर किए। दो मिठाई काउंटर पर और एक इलेक्ट्रिक तराजू पर लगा। पुलिस को मौके से तीन खाली खौळ व दो जिंदा कारतूस मिले हैं। इसमें दुकानदार का भतीजा बाल बाल बच गया। हालांकि बदमाशों का मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था।

व्यापारी पर फायरिंग की घटना से फैली सनसनी, पुलिस जुटी है मामले की जांच में

दुकानदार के पास आया संदिग्ध कॉल

दुकानदार सुभाष राव ने बताया कि रविवार शाम को अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उससे रहने की जगह, कारोबार समेत अन्य जानकारी मांगी। हालांकि दुकानदार ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पुलिस उन नंबरों की डिटेल निकाल रही है।

पर्ची में यह लिखा मिला

व्यापारी के काउंटर पर पर्ची में लिखा गया था कि करोड़ रुपए तैयार कर लेना वरना आज ये गोली दुकान पर चली है, अगली बार सीधे तेरे ऊपर चलेगी। अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना, ज्यादा खलीफा बनने की कोशिश मत करिये… नहीं तो तेरी मौत का तू खुद जिम्मेदार होगा…। पर्ची पर नीचे दीपु चौधरी, प्रदीप पहलवान, प्रिंस डीडवाना के नाम लिखे हुए हैं

क्लू मिला है, आरोपियों की तलाश में छह टीमें बनाई

एसपी शरद चौधरी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश में टीमें सीकर नीमकाथाना व हरियाणा में दबिश दे रही है। बदमाशों के बारे में क्लू मिला है।