पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, अब होगी वसूली

PM Kisan Samman Nidhi किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जयपुर जिले की 11 तहसीलों में की गई जांच में खुलासा हुआ है कि पति और पत्नी दोनों ने योजना का लाभ ले लिया, जबकि नियमानुसार एक भूमिधारक कृषक परिवार का केवल चौमूं एक सदस्य ही पात्र होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सरकार की ओर से पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम डाटा के विश्लेषण के बाद यह घपला सामने आया है। अब सरकार अपात्र लोगों से वसूली करेगी। केन्द्र के निर्देश पर ऐसे मामलों की जांच की जा रही है। अनुचित लाभ उठाने वाले लोगों को अगली किस्त नहीं दी जाएगी। जिले में 4836 किसानों पर अनुचित लाभ उठाने का आरोप है। जयपुर जिले में 2 लाख 63 हजार 978 किसान पात्र है। जिनकी ई-केवाईसी हो गई है।

पहले भी 13 हजार से ज्यादा अपात्र आठ करोड़ हड़प चुके

इससे पहले राज्य में 13 हजार 520 अपात्र लोगों ने खुद को पाली जिले का किसान बताकर 8 करोड़ 26 लाख 66 हजार रुपए हड़प लिए। अन्य जिलों से भी ऐसी शिकायतें सहकारिता विभाग को मिली हैं। विभाग के मंत्री गौतम कुमार दक ने विधानसभा में इससे जुड़े सवाल के जवाब में यह कहा था कि अपात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराके इतिश्री कर ली है। राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है। अन्य राज्यों में अब तक अपात्र लाभार्थियों से 416 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है।

पीएम किसान सम्मान निधि

• 2019 के फरवरी में शुरू हुई थी योजना 19 किस्त अब तक जारी हुई हैं।


• 3.68 लाख करोड़ से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है।

• 03  समान किस्तों में देते हैं राशि

• 6000 रुपए देती हैं सरकार किसान को

• 3000 रुपए राजस्थान में अतिरिक्त देने का प्रावधान किया गया है।

Pm Kisan Nidhi Beneficiary Status देखें

अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली क़िस्त का इंतजार है, और आप जानना चाहते हैं, कि आपको इस बार इस योजना के तहत मिलने वाला आर्थिक लाभ मिलेगा या नहीं, तो आप लाभार्थी स्टेटस और Beneficary List जरुर देखें, इसे देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट –https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें.

• इसके बाद आपके सामने PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा.

•यहाँ आप होमपेज पर मौजूद ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक कर दें.

•अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा तथा OTP को दर्ज करें.

•इसके बाद आप अपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी स्थिति को देख सकते हैं.

इस योजना के तहत कुछ किसानों को अपात्र घोषित कर दिया गया है, इसके कुछ कारण निम्नलिखित हैं:

• कुछ किसानों ने अपने आयु और खसरा / खतौनी में गलत जानकरी दी थी, इसलिए उन्हें लाभार्थी सूची से बाहर कर दिया गया है.

• कुछ किसानों ने गलत बैंक खाता संख्या तथा IFSC कोड दर्ज किया इसके लिए उनकी किस्तें रुकी हुई हैं.

• कुछ किसानों ने आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि कर दी थी.

• इसके अलावा जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया गया है, उन्हें इस सूची से बाहर कर दिया गया है.