सेना भर्ती के नाम पर 23.50 लाख की ठगी Jhunjhunu News

सेना भर्ती के नाम पर 23.50 लाख की ठगी:कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी किये गिरफ्तार, ठगों ने बेरोजगार युवकों से ठगी यह रकम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं की कोतवाली थाना पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि झुंझुनू के रहने वाले एक युवक विष्णु ने कोतवाली थाने में सेना में भर्ती के नाम पर ठगी का मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले राजेश जाट ने बताया कि गली नंबर 11 भागीरथ विहार में रहने वाला आलोक कुमार सिंह एमएचआरडी में बेरोजगार युवकों की भर्ती करवाता है।

पीड़ित ने बताया कि राजेश जाट ने आलोक कुमार सिंह के नंबर दिए और उससे मोबाइल पर बात करने को कहा। इस पर पीड़ित विष्णु ने आलोक कुमार सिंह से बात। आलोक पीड़ित के ऑफिस मंडावा मोड़ पर आया। उसने बताया कि उसने काफी बेरोजगारों की नौकरी लगवाई है। एमएचआरडी और एमईएस में वह भर्ती करवाएगा और एमएचआरडी के लिए 6:30 लाख और एमईएस में भर्ती के लिए 5 लाख 50 हजार की डिमांड की। उसके बाद पीड़ित ने अपने जानकार युवको से आलोक कुमार सिंह को नौकरी के लिए पैसे दिलवाए। आरोपी ने अलग-अलग लोकेशन पर पीड़ितों से रकम ऐंठी। उसके बाद आरोपी ने कुछ युवाओं को ट्रेनिंग के नाम पर 3 महीने कश्मीर में भी रखा और कुछ युवाओं को ट्रेनिंग के नाम पर पटना में रखा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उसके बाद बेरोजगार युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग करवाने के लिए कहा और घर वापस भेज दिया। आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं को कहा की अपॉइंटमेंट लेटर उनके घर पहुंच जाएगा। आरोपियों ने सभी बेरोजगार युवाओं से कुल 23 लाख 50 हजार हड़प लिए। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आलोक कुमार सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार किया।