ट्रेन की पटरी पर मोबाइल लेकर लेट गई युवती, वीडियो शूट करता रहा युवक, Video Viral होने पर मचा हड़कंप

ट्रेन की पटरी पर मोबाइल लेकर लेट गई युवती, वीडियो शूट करता रहा युवक, Video Viral होने पर मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now



जयपुर : सोशल साइट्स पर लाइक्स, कमेंट और फॉलोअर्स पाने की होड़ में लोग अब जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। राजधानी जयपुर के ढेहर के बाला जी रेलवे स्टेशन पर हाल ही में ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां एक युवती ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो शूट किया। उसका वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और युवती और उसके साथी पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया।



जानकारी के अनुसार ढेहर के बालाजी स्टेशन पर बीते दिनों युवक और युवती पहुंचे और वे प्लेटफॉर्म से रेलवे ट्रैक पर उतर गए। इसके बाद युवती ट्रैक पर लेट गई और युवक उसका वीडियो शूट करता रहा। कुछ देर बाद दोनों वहां से चले गए।



वीडियो हुआ वायरल:

इसके बाद उन्होंने वीडियो को एडिट कर अपने सोशल साइट्स पेज पर अपलोड कर दिया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जैसे ही रेलवे अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो हड़कम्प मच गया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दोनों को तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे।



5-5 हजार का वसूला गया जुर्माना:

आरपीएफ निरीक्षक नरेश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रेलवे एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों से 5-5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही दोनों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है।



जानलेवा ही नहीं कानूनन अपराध भी:

रेलवे ट्रैक पर उतरकर इस तरह का स्टंट करना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी है। ऐसे में गैर कानूनी तरीके से रील्स बनाने वालों पर आरपीएफ मुकदमा दर्ज करता है और आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है।

ऊपर से गुजरी ट्रेन, मोबाइल लेकर पटरियों पर लेटा

बालोतरा एसपी अमित जैन ने बताया- 20 जून को कमलश ने रेलवे पटरी पर सोकर अपने जीवन को खतरे में डालकर अपने ऊपर से रेल गुजरने की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। कमलेश ने ये रील बालोतरा रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही पटरियों पर बनाई थी।

इसमें साफ नजर आ रहा है कि कमलेश मोबाइल से वीडियो बना रहा है और इसके बाद ट्रेन आने से पहले पटरियों पर लेट गया। कुछ देर बाद जैसे ही ट्रेन गुजर लड़का खड़ा हुआ और हंसने लगा।

इसके बाद शुक्रवार को ही उसने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इधर, जैसे ही ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो बालोतरा के एएसआई राकेश कुमार जाब्ते के साथ लड़के के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार किया।