Rajasthan New Gram Panchayat List 2025: राजस्थान नई ग्राम पंचायत लिस्ट जिले वाइज जारी
राजस्थान सरकार ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत नए ग्राम पंचायतों का गठन किया गया और कुछ पुरानी पंचायतों को समाप्त कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के बाद अब राज्य में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण विकास को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस कदम के साथ ही संबंधित पुराने जिलों की परिषदों का पुनर्गठन भी किया गया है ताकि चुनाव का रास्ता साफ हो सके। प्रदेश में अब कुल 41 जिलों में जिला परिषदें संचालन में आ गई हैं, जो पहले मात्र 33 जिलों में थीं।
नए जिलों की सूची
•डीग
• बालोतरा
•ब्यावर
•डीडवाना-कुचामन
•फलौदी
•सलूंबर
•कोटपूतली-बहरोड़
•खैरथल-तिजारा
राजस्थान की सरकार ने पंचायत राज विभाग की अधिसूचना जारी कर इस निर्णय को लागू कर दिया है। इस बदलाव से न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि पंचायत चुनाव भी समय पर कराए जा सकेंगे।
राजस्थान के सभी 41 जिले
श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनू, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, डीडवाना, फलौदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, ब्यावर।
पंचायतों का हुआ पुनर्गठन
पुनर्गठित ग्राम पंचायतों का फाइनल नोटिफिकेशन जारी देखें लिस्ट
चुनाव प्रक्रिया की दिशा
इस फैसले के साथ पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और द्रुत दीखेगी। नए जिलों में जिला परिषदों के गठन से संबंधित चुनौतियों का समाधान होगा और स्थानीय प्रशासन सशक्त होगा।
इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव से राजस्थान के विकास और पंचायती राज संस्थानों की मजबूती सुनिश्चित होगी। इस खबर को ले कर आगे आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता की भागीदारी भी बढ़ेगी।
