बस-कार की भिड़ंत, कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत

बस-कार की भिड़ंत, कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

रतनगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर टिडियासर टोल के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस और CNG कार की आमने-सामने भिड़ंत के बाद कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और चालक उसमें जिंदा जल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच 11 पर यातायात बाधित रहा।

कार में फंसने से बाहर नहीं निकल पाया ज्वेलर

सवारियों से भरी निजी बस और CNG कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसी दौरान कार में तेज ब्लास्ट हुआ और आग भड़क गई। ज्वेलरी व्यवसायी घायल अवस्था में कार में बुरी तरह फंसे हुए थे और बाहर नहीं निकल पाने के कारण जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके का मंजर बेहद भयावह था। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।