Headlines

सत्ता संकल्प यात्रा के दौरान आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल झुंझुनूं दौरा

झुंझुनूं। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल झुंझुनूं दौरे पर आ रहे है। 20 अक्टूबर को वे झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे।

आरएलपी नेता सुशील डांगी ने बताया कि बेनीवाल के झुंझुनूं दौरे की शुरूआत गुढ़ागौडजी से होगी। यहां पर सुबह 10 बजे सभा का आयोजन होगा। इसके बाद नवलगढ़ में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद सवा 12 बजे मंडावा में रोड शॉ एवं स्वागत होगा। इसके बाद दो बजे झुंझुनूं में रोड शॉ और स्वागत होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इसके बाद वे चनाना, लोयल, खरखडा, खेतडी रोड होते हुये सिंघाना के बैसावता गांव में पहुंचेंगे। जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे चिड़ावा पहुंचेंगे। जहां भी रोड शॉ एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। झुंझुनूं चुंगी नाके पर स्वागत होगा।

इसके बाद शहरभर में रोड शॉ होगा। इसके बाद वे पिलानी पहुंचेंगे। जहां उत्सव मैदान में शाम चार बजे सभा का आयोजन होगा। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल के झुंझुनूं दौरे पर आने पर कार्यकर्त्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

🔴दिनांक 20/10/2023 को राजस्थान की उदयपुरवाटी,नवलगढ़, मंडावा, झुंझुनूं, खेतड़ी,सूरजगढ़ तथा पिलानी विधानसभा क्षेत्रों में RLP की
सत्ता संकल्प यात्रा का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा –
1-गुढ़ा गौड़जी (सभा)- सुबह 10:00 बजे
2-नवलगढ़ (स्वागत)
3-मंडावा (सभा) -दोपहर 12:15 बजे
4-झुंझुनूं मुख्यालय (रोड़ शो)- दोपहर 02:00 बजे
5-खेतड़ी मोड़ (स्वागत)
6-भैसावता (स्वागत)
7- चिड़ावा (सभा)- दोपहर 03:30 बजे
8-पिलानी (रोड़ शो) – शाम 05:15 बजे

🔴दिनांक 21/10/2023 को राजस्थान की राजगढ़,तारानगर, चुरू ,फतेहपुर तथा रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में RLP की सत्ता संकल्प यात्रा का में कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा –
1- राजगढ़ (सभा) – सुबह 10:30 बजे
2- तारानगर (सभा) – दोपहर 12:15 बजे
3- चुरु (सभा)- दोपहर 02:00 बजे
4- फतेहपुर (सभा) – दोपहर 03:30 बजे
5- रतनगढ़ (सभा) शाम 05:30 बजे