Haribhau Kisanrao Bagde हरिभाऊ किशनराव बागड़े बने राजस्थान के नए राज्यपाल
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं बागड़े, महाराष्ट्र सरकार में रोजगार और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रह चुके हैं हरिभाऊ किशनराव बागड़े
औरंगाबाद जिले के मराठा परिवार से संबंध रखते हैं हरिभाऊ किशनराव बागड़े
कलराज मिश्र का बतौर राज्यपाल पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. राष्ट्रपति भवन ने शनिवार (27 जुलाई) की रात को बताया कि ये नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.
कौन है हरिभाऊ किशनराव बागड़े
हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में 17 अगस्त 1945 को हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व की विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
कितने साल का होता राज्यपाल का कार्यकाल?
संविधान के नियमों के मुताबिक राज्यपाल का पद अधिकतम पांच साल का होता है, लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा होते ही उन्हें पद से हटाना जरूरी नहीं है. अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल अपने पद ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि तक पद पर रहेगा.
