जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य के कार्यक्रमों की समीक्षा की
चिरंजीवी योजना का दायरा बढ़ाने के लिए छुटे हुए परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाने के दिये निर्देश
कायाकल्प कार्यक्रम और सुरक्षित मातृत्व सेवाओं में बेहतर कार्य करने वालों का किया सम्मान
झुंझुनूं 29 अक्टूबर। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर यूडी खान ने ने चिरंजीवी योजना के दायरे छुटे सभी परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवो और शहरों के संग अभियान में छुटे परिवारों का रजिस्ट्रेशन कराये ताकि 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होने वाले को 1 नवम्बर से ईलाज मिल सके। इसके लिए छुटे परिवारों का सर्वे कर उनकी काउंसलिंग की जाये। कलेक्टर ने कोविड वेक्सिनैशन से छूटे लोगों का भी जल्द से जल्द वेक्सिनैशन कराने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने ड़ेंगू के मामलों को कंट्रोल करने के लिए स्टॉफ को सतर्कता के साथ कार्य करना है। बैठक में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने मौसमी बीमारियों, चिरंजीवी योजना की समीक्षा की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जांगिड़ ने परिवार कल्याण और कायाकल्प कार्यक्रम की समीक्षा की। आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने टीकाकरण ओर सुरक्षित मातृत्व सेवा की समीक्षा की। कार्यक्रम में टीबी कंट्रोल कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। डीपीसी डॉ जितेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में सभी बीसीएमओ, सीएचसी प्रभारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
इसके साथ ही अब तक कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अवार्ड जीतने वाले संस्थानों को जिला कलेक्टर यूडी खान ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया सम्मान वाली संस्थाओं में बीडीके जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल नवलगढ़, सीएचसी मंड्रेला, बिसाऊ, बगड़, चिराना, पिलानी, महनसर, खेतड़ी, गुढा गोड़जी, सिंघाना, चिड़ावा, बुहाना, पोंख, बबाई, जाखल व मुकन्दगढ़ के प्रभारी शामिल रहे।
इसके साथ ही सुरक्षित मातृत्व सेवाओ में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मियों को भी जिला कलेक्टर यूडी खान ने सम्मानित किया इसमें नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सक शामिल रहे । श्रेष्ठ कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ में सीएचसी चिड़ावा की नर्सिंग स्टाफ सपना कुमारी, बीडीके अस्पताल से सीमा स्वामी, सीएचसी बगड़ से अनिता चनेजा, सीएचसी उदयपुर वाटी से एलएचवी इंदु रणवा, सीएचसी बबाई से मेहर चंद, पीएचसी देवरोड़ से रमेश कुमारी व सुलेना कुमारी को सम्मानित किया।
इनके साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सको में बीडीके अस्पताल एमसीएच की प्रभारी डॉ पुष्पा रावत, सीएचसी बगड़ के प्रभारी डॉ जुगलाल बुडानिया, सीएचसी चिड़ावा से डॉ टिना ढाका, सीएचसी सूरजगढ़ से डॉ पंकज वर्मा, सीएचसी बुहाना से डॉ महेंद्र नेहरा, सीएचसी पिलानी से डॉ राजेन्द्र प्रसाद शामिल रहे जिन्हें संस्थागत प्रसव बढ़ाने, सुरक्षित मातृत्व की बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


