राजस्थान के इस जिले में 7 जुलाई का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर

Public Holiday in July: लगातार काम के बाद छुट्टियां हर किसी को पसंद होती हैं, और जुलाई का महीना अक्सर छुट्टियों के मामले में सूखा माना जाता है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं है! राजस्थान समेत देशभर के सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कुछ जगह केंद्र सरकार ने सोमवार, 7 जुलाई को देशभर में मुहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. इसका मतलब है कि रविवार, 6 जुलाई के बाद अगला दिन भी घर पर आराम करने का मौका मिलेगा.

सात जुलाई को अलवर जिले में जगन्नाथ मेले का आयोजन किया जाएगा

अलवर का जगन्नाथ मेला भगवान जगन्नाथ को समर्पित एक वार्षिक उत्सव है, जो अलवर शहर में आयोजित किया जाता है। यह मेला भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें भगवान को एक विशेष रथ में ले जाया जाता है।

अलवर का जगन्नाथ मेला, जिसे श्री जगन्नाथजी मेला भी कहा जाता है, अलवर शहर का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। यह मेला भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव में, भगवान जगन्नाथ को एक विशेष रूप से सजाए गए रथ में विराजमान करके शहर के मुख्य मार्गों से गुजारा जाता है।

7 जुलाई को देशभर में मुहर्रम की छुट्टी


मुहर्रम, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो इस साल जुलाई के पहले हफ्ते में ही मनाया जा रहा है. भारत में मुहर्रम एक गैजेटेड अवकाश होता है, जिसका अर्थ है कि जिन राज्यों में यह मान्य होता है, वहां के सभी सरकारी संस्थान, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं.

यह छुट्टी केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई है, इसलिए इसका प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा. राजस्थान में भी इस पर्व की खास अहमियत होती है, और मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन कर्बला की जंग में पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत को याद करते हैं. मुहर्रम के पाक महीने के 10वें दिन ‘आशूरा’ होता है, और इसी दिन ताजिया निकालकर उन्हें याद किया जाता है.

क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद


• बैंक: 7 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं.

• स्कूल और कॉलेज: 7 जुलाई को मुहर्रम के अवसर पर सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इसके अलावा, 13, 14, 20 और 27 जुलाई को भी रविवार के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.
• सरकारी दफ्तर: केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश होने के कारण सभी सरकारी दफ्तर 7 जुलाई को बंद रहेंगे.
•  शेयर बाजार: आमतौर पर शेयर बाजार केवल राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहता है. मुहर्रम राष्ट्रीय अवकाश की श्रेणी में आता है, इसलिए 7 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद रहेंगे.

√√ध्यान दें

मोहर्रम अवकाश राजस्थान में आज ही है
राजस्थान सरकार के राजकीय पंचांग एवम शिविरा पंचांग में भी मोहर्रम अवकाश 6 जुलाई 2025 का ही है


चूंकि मोहर्रम में कोई परिवर्तन नही है, अतः राजस्थान सरकार द्वारा पूर्व घोषित अवकाश में कोई परिवर्तन की कोई सूचना प्राप्त नही है