मनसा माता की पहाड़ियों में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, दर्जनों घायल
Jhunjhunu News| मनसा माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस रविवार को अचानक पलट गई, जिससे एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के पास स्थित पहाड़ी रास्तों पर हुआ। हादसे के समय बस में लगभग 40-50 श्रद्धालु सवार थे।
मृत श्रद्धालु की पहचान धूड़ सिंह शेखावत के रूप में हुई
प्रशासन द्वारा अब तक दी गई जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में जयपुर निवासी श्रद्धालु धूड़ सिंह शेखावत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई, जिससे बस चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, JCB से किया रेस्क्यू
बस के पलटने और उसमें आग लगने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने साहस दिखाते हुए तुरंत JCB मशीन मंगवाई और चालक को बाहर निकाला। यदि समय पर यह प्रयास नहीं होता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
घायलों की हालत गंभीर, सीकर किया गया रैफर
हादसे में घायल 22 लोगों को पहले उदयपुरवाटी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रैफर कर दिया गया है। सभी श्रद्धालु जयपुर से गुढ़ा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में “छुछक” भरने आए थे और उसके बाद मनसा माता मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन कर लौटते समय हादसा हुआ।
घटना सायं 6:00 बजे के करीब की बताई जा रही है बस के ब्रेक फेल होने से बस विद्युत पोल से जा टकराई। उसके बाद बस में आग लग गई।
#मनसा_माता #हादसा #जयपुर_समाचार #राजस्थान_खबरें #धार्मिक_दुर्घटना
