देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीमा सखी योजना 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाएं हर महीने ₹7000 तक की कमाई कर सकती हैं। खास बात यह है कि इस योजना में शामिल होने के लिए किसी बड़े निवेश की जरूरत नहीं है और यह पूरी तरह महिला केंद्रित रोजगार योजना है।
LIC द्वारा शुरू की गई है बीमा सखी योजना
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा चलाई जा रही बीमा सखी योजना का उद्देश्य है ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना। इस योजना में महिलाओं को बीमा एजेंट की भूमिका दी जाती है और उन्हें जीवन बीमा से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
बीमा सखी कौन होती है?
बीमा सखी एक प्रशिक्षित महिला होती है जो स्वयं सहायता समूह (Self Help Group – SHG) की सदस्य होती है और अपने समुदाय में बीमा से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। बीमा सखी न केवल बीमा योजनाओं की जानकारी देती है, बल्कि लोगों को बीमा पॉलिसी खरीदने, क्लेम फाइल करने और अन्य प्रक्रियाओं में भी मदद करती है।
प्रशिक्षण और कार्य:
बीमा सखी को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) और बीमा कंपनियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। उन्हें जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, फसल बीमा, दुर्घटना बीमा आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण के बाद, बीमा सखी गांव-गांव जाकर लोगों को बीमा की आवश्यकता और उसकी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करती हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया
Bima Sakhi Yojana में आवेदन करना बेहद आसान है। इसके लिए इच्छुक महिलाएं अपने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग या बीमा कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। कई राज्यों में CSC (Common Service Centre) पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।
फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता, बैंक खाता विवरण और क्षेत्र की जानकारी भरनी होती है। साथ ही, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो जैसी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होता है।
आवेदन के बाद चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा और प्रशिक्षण के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
मुख्य उद्देश्य:
1. ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना।
2. ग्रामीण जनता को सरकारी और निजी बीमा योजनाओं की जानकारी देना।
3. बीमा के लाभों को सरल भाषा में समझाकर लोगों को बीमा से जोड़ना।
4. बीमा क्लेम प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना।
5. महिलाओं को रोजगार और आय का साधन उपलब्ध कराना।
