Train News झुंझुनूं से जोधपुर के लिए नई ट्रेन की सौगात जल्द

Jhunjhunu To Delhi Train, Jhunjhunu To Jodhpur Train, Delhi To Jhunjhunu Train जोधपुर से झुंझुनूं होकर दिल्ली तक रोज चलेगी ट्रेन झुंझुनूं से 7 घंटे में जोधपुर व 4 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू। लोहारू से जयपुर के बीच दिन में मिली नियमित ट्रेन के बाद अब झुंझुनूं के लोगों के लिए दिन में दिल्ली से जोधपुर के लिए ट्रेन मिलने वाली है। लोगों को दिन में रोजाना दिल्ली के लिए ट्रेन सुविधा मिलेगी। यहां के लोग सीधे जोधपुर से जुड़ सकेंगे। इससे लोगों के लिए दो महानगरों तक पहुंचने का सफर आसान होगा।

दरअसल अभी तक झुंझुनूं जिला सीकर व चूरू जिले की अपेक्षा रेल सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। लेकिन अब जोधपुर से रींगस-सीकर-झुंझुनूं होकर दिल्ली जंक्शन तक नियमित मारवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।

जोधपुर डिवीजन ने रेलवे बोर्ड को पिछले साल इसका प्रस्ताव दिया था। यह मंजूर हो चुका है, रेलवे प्रिंसिपल ने भी इससे स्वीकृत कर भेज दिया है। अब रेल मंत्री से इससे हरी झंडी मिलने की जरूरत है। फिर मारवाड़ से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी

इन स्टेशनों पर हाेगा ठहराव


जोधपुर, रायका बाग, मेड़ता, रेनवाल, डेगाना, मकराना, कुचामनसिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ़, मुकुंदगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, सराय रोहिल्ला में स्टॉपेज रहेगा। आखिरी स्टॉपेज दिल्ली जंक्शन होगा। वापसी में भी यही रूट रहेगा।

सुबह पौने 6 बजे दिल्ली जंक्शन से चलकर आएगी

यह ट्रेन सुबह पौने छह बजे दिल्ली जंक्शन से चलकर दस बजे झुंझुनूं आएगी और शाम सवा पांच बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से भी यह ट्रेन सुबह छह बजे चलकर दोपहर एक बजकर दस मिनट पर झुंझुनूं आएगी। शाम पौने छह बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित चलने से शेखावाटी के सीकर व झुंझुनूं जिले के लोगों को दिन में दिल्ली से आने व जाने का साधन मिलेगा।

अभी झुंझुनूं से नहीं है जोधपुर के लिए सीधी कोई ट्रेन 

झुंझुनूं से जोधपुर के बीच अभी तक सीधी व नियमित ट्रेन नहीं है। दिल्ली के लिए भी रात के समय ही नियमित ट्रेन है। सुबह जोधपुर से चलकर दोपहर में झुंझुनूं आ सकेंगे। इसी तरह दिल्ली से सुबह चलकर करीब चार घंटे में ही झुंझुनूं-सीकर पहुंच जाएंगे।

गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि शेखावाटी के लोगों को जोधपुर से सीधी ट्रेन मिलेगी। जोधपुर मंडल की ओर से जोधपुर से सीकर, झुंझुनूं होकर दिल्ली के लिए मारवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को रेलवे प्रिंसिपल से मंजूरी मिल चुकी है। ट्रेन संचालन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। रेलमंत्री से मिलकर इस ट्रेन को जल्द शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को फायदा होगा।