Indian Railway Railone App भारतीय रेलवे (India Railway) अब आपको और ‘स्मार्ट’ बनाने जा रहा है। मंगलवार यानी एक जुलाई को रेलवे ने अपना सुपर ऐप लॉन्च (Railway Super App) किया, जो एक क्लिक पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 9 काम करेगा। रेलवे ने इस सुपर ऐप का नाम RailOne App रखा है। इसे Android PlayStore और iOS App Store दोनों प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है। अब सवाल ये है कि आखिर इस एक App से आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी? चलिए जानते हैं…
RailOne ऐप 9 खास सुविधाएं:
• रिजर्व टिकट बुकिंग
• अनरिजर्व टिकट बुकिंग
• जनरल प्लेटफार्म टिकट
• मंथली सीजन पास जारी करना
• ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस देखना
• PNR स्टेटस चेक करना
• रेलवे फूड ऑर्डरिंग सुविधा
• रेल हेल्पलाइन सेवा (रेल मदद)
• ट्रेन टिकट के लिए TDR फाइल करना
ऐसे करें इंस्टॉल और लॉगइन
RailOne नाम की इस ऐप को आप एंड्रॉयड यूजर प्ले स्टोर से और iOS यूजर्स ऐप स्टोर से डाउनलोड कर पाएंंगे। डाउनलोड करने के बाद ऐप में लॉगइन करने के लिए आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। आप इस ऐप पर एक नए यूजर की तरह लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आप IRCTC अकाउंट को लिंक करके भी इस ऐप पर अपना अकाउंट बना पाएंगे। इसके अलावा इस नए ऐप पर UTS अकाउंट के जरिए भी खुद को रजिस्टर किया जा सकता है।
पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं
इस ऐप में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा दी गई है। इससे लोगों को कई पासवर्ड याद नहीं रखने होंगे। ऐप डाउनलोड करने के बाद रेल कनेक्ट या यूटीएसओएन मोबाइल एप की मौजूदा यूजर आइडी से लॉगिन किया जा सकता है। ऐप में आर-वॉलेट की सुविधा भी है। इससे यात्रा निरस्त होने पर रिफंड का अनुरोध भी किया जा सकेगा।
टिकट रिजर्वेशन
इस ऐप की मदद से आप टिकट रिजर्वेशन करवा पाएंगे। इसका ऑप्शन आपको ऐप पर सबसे पहले मिल जाएगा। इस पर टैप करके और दिए गए निर्देशों को फॉलो करके आप आसानी से यहां टिकट रिजर्वेशन करवा पाएंगे।
अनरिजर्व टिकट बुकिंग
इस ऐप की मदद से आप अनरिजर्व टिकट बुकिंग भी करवा पाएंगे। कहने का मतलब है कि इस तरह के कामों के लिए आपको रेलवे काउंटर पर नहीं जाना पड़ेगा। यह ऑप्शन भी आपको ऐप में सबसे ऊपर ही जर्नी प्लैनर में दिख जाएगा।
प्लेटफॉर्म टिकट
इस ऐप की मदद से आप प्लेटफॉर्म टिकट तक बुक कर पाएंगे। इससे उन लोगों को बहुत राहत मिलेगी जो अपने किसी जानकार को स्टेशन पर छोड़ने या रिसीव करने जाते हैं। ऊपर बताई दोनो सर्विसेज के साथ आप इसे जर्नी प्लानर सेक्शन में ही पाएंगे।
मंथली पास
इस ऑल इन वन ऐप की मदद से आप रेलवे का मंथली या सीजन पास भी आसानी से बनवा पाएंगे। इससे लोगों को रेलवे काउंटर पर जाने से राहत मिलेगी।
रियल टाइम ट्रैकिंग
इस ऐप की मदद से ट्रेन की रियल टाइम लोकेशन को भी ट्रैक किया जा सकेगा। अभी तक लोग इस काम के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भर रहते थे। रेलवे ने खुद इस फीचर को ऐप में शामिल करके कई यात्रियों की जिंदगी को आसान बना दिया है। यह ऑप्शन आपको ऐप में मोर ऑफरिंग सेक्शन में नारंगी रंग से दिख जाएगा।
पीएनआर स्टेटस चेक
इस ऐप की मदद से आप अपना PNR स्टेटस चेक कर पाएंगे।
फूड आर्डर
इस ऐप में यात्रियों के लिए खाना ऑर्डर कर पाना भी संभव होगा। यह ऑप्शन भी मोर ऑफरिंग सेक्शन में मिल जाएगा।
शिकायत के लिए रेल मदद
इस ऐप पर किसी तरह की शिकायत करने के लिए रेल मदद नाम का फीचर भी मिलेगा। इस फीचर की खासियत यह है कि इसने रेलवे से जुड़ी किसी भी सर्विस की शिकायत करने के प्रोसेस को बहुत ही आसान बना दिया है। इसमें आप शिकायत वीडियो, ऑडियो और फोटो के जरिए कर पाएंगे और शिकायत के बारे में बोल कर भी जानकारी दे पाएंंगे।
रिफंड फाइल करना
इस ऐप के जरिए आप किसी भी रिफंड के लिए अनुरोध फाइल कर सकेंगे। हम जल्द आपके लिए इस ऐप के हर एक फीचर की गहराई से पड़ताल कर पेश होंगे।
