बोलेरो-डंपर भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 की जिंदा जलकर मौत, 5 घायल

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-डंपर भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 की जिंदा जलकर मौत, 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चूरू | राजस्थान के चूरू जिला में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पिलानी-सादुलपुर रोड पर गांव थिरपाली छोटी और थिरपाली बड़ी के बीच बोलेरो जीप और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

🔥 हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हमीरवास थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी राहत कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

🚗 गाड़ी में ही जिंदा जले तीन लोग

पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

💍 बारात में जा रही थी बोलेरो


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग सिधमुख क्षेत्र से पिलानी में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह मान रही है।

🕵️ मृतकों की शिनाख्त जारी

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, वहीं पुलिस जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार इस भीषण हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में हनुमानगढ़ जिले के मनदरपुरा गांव के पंकज पुत्र रोहिताश भार्गव 20, कमल पुत्र रोहिताश भार्गव 22, आनंद पुत्र पृथ्वीराज भार्गव 20, सिद्धमुख निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश भार्गव 24 व सरसोद हिसार निवासी आशीष पुत्र सतवीर कुमावत हैं। 3 एक ही गांव के हैं

पांचों घायल गंभीर : 50 फीसदी से अधिक झुलस चुके हैं। उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पिलानी के बिड़ला अस्पताल से झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया। बीडीके से जयपुर रेफर कर दिया।