फंदे पर लटकी मिली 24 वर्षीय लड़की : “बेटी को बचाओ” कॉल के बाद मचा हड़कंप

फंदे पर लटकी मिली 24 वर्षीय अरुणा, कॉल के बाद घर पहुंचे पिता—परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पिलानी | क्षेत्र के विद्या विहार (वार्ड 9) में 24 वर्षीय युवती अरुणा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता लीलाधर सैनी को बुधवार शाम करीब 4 बजे एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने “अपनी बेटी को बचाओ” कहा। कॉल करने वाला झेरली निवासी भवानी सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घर पहुंचे, जहां अरुणा को फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

परिजनों का आरोप है कि भवानी सिंह पिछले एक महीने से अरुणा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह काफी तनाव में थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।