RAS Anchal Rungta आंचल रूंगटा का भव्य अभिनंदन: RAS में 90वीं रैंक से बढ़ाया झुंझुनूं का मान
झुंझुनूं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित RAS-2024 परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में 90वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली आंचल रूंगटा का शहर में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। सोमवार को आयोजित समारोह में उनकी 6 वर्षों की कठिन साधना और मेहनत को सम्मानपूर्वक याद किया गया।
सा
फा, दुपट्टा और प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मान
अभिनंदन समारोह में आंचल रूंगटा का साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से अभिनंदन पत्र का वाचन ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई द्वारा किया गया। समारोह में शहर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे और आंचल की उपलब्धि पर गर्व जताया।
📚 6 साल की तपस्या, अब UPSC लक्ष्य
आंचल ने वर्ष 2020 से खुद को पूरी तरह पढ़ाई में समर्पित कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी दुनिया से दूरी बनाकर अपने कमरे को ही लाइब्रेरी बना लिया।
यूपीएससी में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज RAS बनकर सफलता हासिल की।
इस अवसर पर उनके पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा भी उपस्थित रहे। परिवार अब उन्हें आगे IAS बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।
