NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच
नई दिल्ली। NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।
बताया जा रहा है कि पेपर लीक की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार और एजेंसियां लगातार मामले की समीक्षा कर रही थीं। अब परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पेपर लीक का नेटवर्क किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। CBI जल्द ही मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर सकती है।
हालांकि, नई परीक्षा तिथि को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। NTA की ओर से जल्द नया शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना है।
