Karwa Chauth करवा चौथ पर क्या करें
Karwa Chauth 2025 School Holiday: अक्टूबर के महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। जिस कारण से इस महीने स्कूली बच्चों की मौज रहने वाली है। क्योंकि उनको कई दिनों के लिए स्कूल से छुट्टी मिलती है। दुर्गा पूजा के बाद दिवाली, छठ में छुट्टी रहने वाली है। इसके साथ ही 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा।
खासकर उत्तर भारत के राज्यों, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इसकी खास रौनक रहती है। लेकिन सवाल ये है कि क्या इस दिन भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं?
करवा चौथ 2025:
यह दिन क्यों खास हैकरवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं।
उत्तर भारत के राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस त्यौहार की रौनक सबसे अधिक देखने को मिलती है।
Karwa Chauth 2025 School Holiday: करवा चौथ पर स्कूलों की छुट्टी की स्थिति
करवा चौथ भारत में एक पारंपरिक और धार्मिक पर्व है, लेकिन यह राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय अवकाश की श्रेणी में नहीं आता। इसका मतलब यह है कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से इस दिन देशभर में छुट्टी घोषित नहीं की जाती। इस कारण इस दिन स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं होंगे। अपने समय के अनुसार स्कूल-कॉलेज चलेंगे। हालांकि, कई राज्य सरकारें और निजी शैक्षणिक संस्थान अपनी स्थानीय परंपराओं और सुविधानुसार छुट्टी का ऐलान कर सकती है। खासकर महिलाओं के लिए कहीं-कहीं वैकल्पिक छुट्टी की व्यवस्था की जाती है।
सरकारी कार्यालय, बैंक और दफ्तरों की स्थिति
करवा चौथ के दिन सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर और अन्य सार्वजनिक संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
यह किसी सरकारी सूची में अवकाश घोषित दिवस नहीं है, इसलिए सामान्य कार्य दिवस की तरह सभी सेवाएं चलती रहेंगी।
शुभ मुहूर्त और तिथि
चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर देर रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी
शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त: 5:55 pm से 7:09 pm तक
व्रत की कुल अवधि: सुबह 6:17 am से रात 8:10 pm तक
चंद्रोदय का समय: रात 8:14 बजे (शहर अनुसार थोड़ा अंतर संभव)
