Highway Accident भीषण सड़क हादसा: ट्रक के नीचे दबे युवक की मौत, 4 क्रेन से 2 घंटे बाद निकाला शव

Salasar Highway फतेहपुर–सालासर रोड हादसा: ट्रक के नीचे दबे युवक की मौत, 4 क्रेन से 2 घंटे बाद निकाला शव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

फतेहपुर–सालासर रोड पर बटडानाऊ के पास रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें नेठवा निवासी बाइक सवार युवक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई।

हादसे के बाद युवक का शव ट्रक के नीचे फंस गया, जिसे निकालने के लिए चार क्रेन लगाई गईं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका।

घटना की सूचना पर पुलिस व राहत दल मौके पर पहुंचा और 108 एंबुलेंस से शव को धानुका अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।