झुंझुनूं/चिड़ावा : कुएं में नर कंकाल मिलने से सनसनी, आसपास मिले कपड़े से पुरुष होने की आशंका, पोस्टमार्टम करवा कर डीएनए सैंपल लिये

झुंझुनूं/चिड़ावा : कुएं में नर कंकाल मिलने से सनसनी, आसपास मिले कपड़े से पुरुष होने की आशंका, पोस्टमार्टम करवा कर डीएनए सैंपल लिये
कुएं से निकाला कंकाल

झुंझुनूं के चिड़ावा थाना इलाके के सोलाना गांव में कुएं के अंदर नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले के अनुसार आज दोपहर को चिड़ावा थाना इलाके के सोलाना गांव में राजीव जाखड़ के ईंट के भट्टे के पास कुएं में मोटर बदलने उतरे मजदूरों को कुएं में नर कंकाल दिखाई दिया। उसके बाद मजदूरों ने तुरंत कुएं से बाहर निकलकर राजीव जाखड़ को बताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा और चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मजदूरों की सहायता से कुएं से नर कंकाल को बाहर निकलवाया। कंकाल काफी क्षत विक्षत अवस्था में था। पुलिस ने चिड़ावा सीएचसी में नर कंकाल का पोस्टमार्टम करवाया और मोर्चरी में रखवा दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

डीएनए का लिया सैंपल, कंकाल के पास कुएं में मिली जींस और शर्ट
चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि नर कंकाल देखने में काफी पुराना लग रहा है। कुएं में कंकाल के पास मिली जींस और शर्ट के आधार पर नर कंकाल पुरुष का होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम करवा कर डीएनए सैंपल भी लिया है जिसे जांच के लिए भिजवा दिया गया है।

पानी की मोटर बदलने उतरे मजदूरों को दिखी मानव खोपड़ी
पुलिस के अनुसार सोलाना गांव में जिस कुएं में कंकाल मिला वह कुआं राजीव जाखड़ के खेत में बना हुआ था। लंबे समय से पानी की समस्या के चलते आज मोटर बदलने के लिए कुछ कुछ मजदूरों को कुएं में उतारा गया। कुएं में मोटर बदलने उतरे मजदूरों को मानव खोपड़ी दिखाई दी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस आसपास के थाना इलाकों में पिछले दिनों हुई गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर कंकाल की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में वायरलेस मैसेज किये हैं जिससे गुमशुदा व्यक्तियों की छानबीन कर कंकाल की शिनाख्त हो सके।