Jhunjhunu ACB ने नगर पालिका भूमि शाखा प्रभारी राकेश धायल को किया ट्रैप, 1 लाख 90 हजार की घूस लेते दबोचा

Jhunjhunu News नगर पालिका में ACB की कार्रवाई : ACB ने भूमि शाखा प्रभारी राकेश धायल को किया ट्रैप, 1 लाख 90 हजार की घूस लेते दबोचा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


सादुलपुर :  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश धायल, वरिष्ठ सहायक, नगर पालिका राजगढ, जिला चूरु को 1,90,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी  ने नगर पालिका राजगढ़ में खाली भूखण्ड भूमि के कन्वर्जन हेतु पत्रावली जमा करवाई थी। राकेश घायल वरिष्ठ सहायक प्रभारी भूमि शाखा परिवादी की भूमि कन्वर्जन फीस के अलावा तीन लाख रुपये की मांग कर परेशान कर रहा था। प्राप्त शिकायत पर दिनांक 16.09.2025 गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान आरोपी राकेश धायल वरिष्ठ सहायक प्रभारी भूमि शाखा द्वारा  परिवादी से 96,500 रुपये कन्वर्जन फीस एवं एक लाख रुपये रिश्वत की मांग करना पाया पाया गया। रिश्वत मांग के अनुसरण में ट्रेप कार्यवाही का आयोजन कर परिवादी से आरोपी राकेश घायल, वरिष्ठ सहायक, प्रभारी भूमि शाखा नगर पालिका राजगढ द्वारा रिश्वती राशि ग्रहण कर अपनी कार्यालय टेबल पर रखी जहा से 1,90,000 रुपये रिश्वत बरामद हो चुके है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।


राजगढ़ पुलिस थानाधिकारी सीआई राजेश सिहाग, द्वितीय थाना अधिकारी कर सरदार धर्मेंद्र सिंह सहित राजगढ़ पुलिस के जवान तैनात थे।


ए.सी.बी. जयपुर रेंज के राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।  आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


राजगढ़ नगर पालिका में काफी समय से भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई थी और आमजन बेहद परेशान था लेकिन जनता की कोई सुने करने वाला कोई नहीं था।