RSMSSB 4th Grade Exam 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 53749 पदों पर आयोजित होने वाली फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक होगी। झुंझुनूं जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह की पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
जिले में प्रत्येक पारी में 12,312 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह तीन दिनों में हजारों परीक्षार्थी जिले के केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा और मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
क्या होगा ड्रेस कोड
अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थी को आधी-पूरी बाजू का शर्ट, टी-शर्ट पहन कर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, टी शर्ट पजामा, आधी-पूरी बाजू का कुर्ता पहन कर आ सकते हैं।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि इस बार परीक्षार्थी प्रश्न पत्र पुस्तिका अपने साथ घर नहीं ले जा सकेंगे और परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले संबंधित परीक्षा केन्द्र का गेट बंद हो जाएगा।
केन्द्राधीक्षक परीक्षा केन्द्र के गेट बंद होने से पांच मिनट पहले गेट पर आवश्यक रूप से पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों के पहचान पत्र की फोटो और एडमिट कार्ड पर लगी फोटो का चेहरा मिलना जरूरी है।
फेस स्कैन और बायोमैट्रिक से मिलेगी एंट्री
इस बार परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए बायोमैट्रिक जांच और फेस स्कैन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश तय समय से एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जांच और बायोमैट्रिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। एडीएम अजय आर्य ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समन्वयक, केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही छह-छह केंद्रों पर एक फ्लाइंग टीम भी गठित की गई है।
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दिए दिशा-निर्देश
परीक्षा की तैयारियों को लेकर बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज ने झुंझुनूं स्थित सूचना केन्द्र सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, उपसमन्वयक एवं केन्द्र पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
आलोक राज ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्र की घड़ियों का समय दूरदर्शन के समय से मिलाया जाए। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार समय पर बंद कर दिया जाए और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति न हो। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
4th Grade Exam Admit Card
4th Grade चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 : एडमिट कार्ड जारी अभी तक डाउनलोड नहीं किया तो तुरंत डाउनलोड कर लीजिए ✅
👉 लिंक 1
