Jhunjhunu News युवक का शव मिला कुएं में फैली सनसनी
खेतड़ी (झुंझुनूं)। खेतड़ी कस्बे के बाढ़ान की ढाणी में सोमवार शाम को एक युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक की पहचान पंकज कुमावत (25) बाढ़ान की ढाणी निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने कल शाम को ही गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
कुएं के पास घसीटने के निशान भी मिलने से घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अजीत अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान और वारदात के कारणों की जांच की जा रही है।
थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि FSL टीम को सूचना दे दी गई है जल्द ही टीम आने के बाद आगे कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
तीन घंटे बाद दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वारदात में शामिल आरोपियों को 72 घंटे में गिरफ्तार करने, मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने और छोटे भाई को संविदा पर नौकरी देने की मांग रखी। डीएसपी करणी सिंह और तहसीलदार सुनील कुमार मील ने तीनों मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
DSP करणी सिंह ने बताया-मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
