नाबालिग से अश्लील हरकत करते पकड़े गए बीजेपी नेता, पार्टी ने तुरंत निकाला
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वायरल हुए इस वीडियो में वह एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आते ही मामला तूल पकड़ा और पार्टी की छवि को लेकर सवाल उठने लगे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, बीजेपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर अग्रहरि को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
फिलहाल मामले की जांच की मांग भी उठ रही है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल
यह वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और बांसी तहसील क्षेत्र के एक कमरे में रिकॉर्ड किया गया था।
पार्टी ने दिखाई सख्ती, किया तत्काल
निष्कासन भाजपा ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई की है। जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने गौरीशंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया। भाजपा द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, पार्टी की मर्यादा और आदर्शों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार का आचरण अस्वीकार्य है।
पुलिस ने शुरू की जांच, कानूनी कार्रवाई
तय वहीं दूसरी ओर, पुलिस भी इस मामले में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किशोरी की उम्र की पुष्टि के लिए दस्तावेजी जांच के साथ-साथ पीड़िता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। यदि किशोरी नाबालिग साबित होती है तो अग्रवाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
