Jhunjhunu News सरकारी टीचर की मह‍िला से फेसबुक पर हुई दोस्ती, प्रेम‍िका म‍िलने पहुंची तो कर दी हत्‍या

सरकारी टीचर ने सरिए से महिला का मर्डर किया:फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कार से मिलने आई थी, लाश उसी गाड़ी में रखी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now




बाड़मेर शहर में महिला की हत्या के बाद
बाड़मेर शहर में डूंगर विद्यापीठ स्कूल के पास एक महिला की लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उधर, हत्या के आरोपी सरकारी टीचर को हिरासत में लिया गया है।

FSL की टीम ने महिला के मर्डर से तमाम सबूत मौके से जुटाए

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), डॉग स्क्वॉयड और मोबाइल अपराध इकाई (MOU) की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र कुमार मीना भी मौके पर पहुंचे।



मृतका की पहचान मुकेश कुमारी के रूप में हुई। कार की ड्राइविंग सीट पर महिला का शव मिला है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मुकेश कुमारी सीकर के खंडेला में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थी। राजस्थान पुलिस में भी सेवा दे चुकी है।

एसपी नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया- सोमवार सुबह 7:30 बजे वारदात की सूचना मिली थी। आरोप है कि सरकारी टीचर मानाराम (38) ने झुंझुनूं के चिड़ावा के पास कासनी की रहने वाली मुकेश कुमारी (37) की हत्या कर दी है।

मानाराम बाड़मेर के सदर थाना इलाके के चवा गांव का रहने वाला है। महिला का शव रीको थाना इलाके के शिव नगर में खड़ी कार में ड्राइविंग सीट पर मिला है

फेसबुक पर महिला से हुई मुलाकात


पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया क‍ि पति-पत्नी के बीच अनबन है, और वह साथ नहीं रहती. शिक्षक मानाराम की अक्टूबर 2024 में फेसबुक पर मुकेश कुमारी से मुलाकात हुई, और उसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई.

प्रेमी मानाराम से मिलने बाड़मेर पहुंची


10 सितंबर बुधवार को मुकेश कुमारी अपनी कार से चिड़ावा झुंझुनू से प्रेमी मानाराम से मिलने बाड़मेर पहुंची. प्रेमिका उसके गांव स्थित घर तक पहुंच गई थी, जिसके बाद उसने वापस उसको बाड़मेर बुलाया, और यहां लोहे के सरिया से वार कर हत्या कर दी. उसके बाद शव को कार में रखकर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की. पुलिस टीम में आरोपी शिक्षक मानाराम से गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है.



एसपी ने बताया कि हत्या पहले कर दी गई थी। इसे एक्सीडेंट बताने के लिए कार में शव को लाकर रखा गया था