Election नगर परिषद चुनाव: 60 वार्डों में 262 प्रत्याशी मैदान में, 72 ने वापस लिया नामांकन

नगरीय निकाय चुनाव में झुंझुनू की तस्वीर साफ, 60 वार्डों में 262 प्रत्याशी मैदान में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर झुंझुनूं नगर परिषद में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नगर परिषद के 60 वार्डों में अब कुल 262 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 334 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 72 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

72 अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन


नामांकन वापसी के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार 72 अभ्यर्थियों ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लिया है। इनमें एक आरएलपी, एक आम आदमी पार्टी और 70 निर्दलीय अभ्यर्थी शामिल हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

यहां देखें आपके वार्ड में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में है

भाजपा के 41 और कांग्रेस के 51 प्रत्याशी मैदान में


झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में प्रमुख राजनीतिक दलों की स्थिति देखें तो भाजपा के 41 और कांग्रेस के 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी के कारण कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना है।

कल निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
अब अगली महत्वपूर्ण प्रक्रिया चुनाव चिन्ह आवंटन की होगी। शुक्रवार को सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशियों से उनकी पसंद के चुनाव चिन्ह लिए जाएंगे।
यदि किसी एक चुनाव चिन्ह के लिए दो या उससे अधिक प्रत्याशी अपनी पसंद दर्ज कराते हैं, तो उस चुनाव चिन्ह का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इससे निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

आपके वार्ड के प्रत्याशीयों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव प्रचार होगा तेज


नामांकन वापसी के साथ ही अब नगर परिषद चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी आधिकारिक तौर पर अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है।