झुंझुनूं ओवरब्रिज : राजस्थान में 36.09 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा 850 मीटर लंबा फोरलेन ओवरब्रिज, 6 साल बाद फिर से शुरू होगा काम

Overbridged In Jhunjhunu: कई सालों से अधूरे पड़े पुलिस लाइन फाटक के ओवरब्रिज का कार्य फिर से शुरू करने का मुहूर्त आखिर निकल गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

ओवरब्रिज का कार्य बुधवार को सुबह सवा दस बजे से शुरू कर दिया जाएगा। अब इसके बाद काम दोबारा शुरू होने जा रहा है। अगले वर्ष तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

आरएसआरडीसी के एक्सईएन पवन कुमार जैन का कहना है कि सुबह विधायक राजेंद्र भांबू भूमि पूजन करेंगे। समारोह को लेकर लोगों में उत्साह है। पौने पांच साल से बंद पड़े इस काम को जल्द शुरू करने के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। यह काम रेलवे व राज्य सरकार के बीच बजट अनुपात को लेकर अटका हुआ था। प्रोग्राम तय होने पर अब रेलवे ओवरब्रिज बनने की संभावना बढ़ गई है। आरएसआरडीसी ने 5 मई पहले टेंडर कर दिए। अब काम शुरू होने जा रहा है।


छह साल से अधूरा, अब मिलेगी रफ्तार


पंद्रह मार्च 2019 को पुलिस लाइन के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का शिलान्यास हुआ था। यह ओवरब्रिज करीब छह साल से अधूरा पड़ा है। जब भी ट्रेन आती है फाटक बंद हो जाता है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। करीब 850 मीटर लम्बे इस ओवरब्रिज का कार्य 14 सितम्बर 2020 को पूरा होना था। यह अवधि भी निकल चुकी। जब काम शुरू हुआ तब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार और केन्द्र में भाजपा गठबंधन की सरकार थी। दोनों के बीच बजट और स्वीकृति में तालमेल नहीं बैठने से ठेकेदार ने काम बीच में छोड़ दिया था।