SP Brijesh Jyoti Upadhyay बृजेश ज्योति उपाध्याय होंगे झुंझुनू जिले के नए एसपी पुलिस अधीक्षक

Transfer List झुंझुनूं जिले के नए एसपी होंगे बृजेश ज्योति उपाध्याय

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अफसरों के तबादले किए हैं। सीएम सिक्योरिटी के आईजी गौरव श्रीवास्तव का उदयपुर रेंज आईजी के पद पर तबादला किया है। इस फेरबदल में कई रेंज आईजी बदलने के साथ लगभग 28 जिलों के एसपी बदले हैं।

10 IAS को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पोस्टिंग दी है, जबकि दो के तबादले किए हैं। 142 RAS के तबादले किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय को करौली से स्थानांतरित करके यहां तैनात किया गया है।

एसपी उपाध्याय राजस्थान कैडर, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशिक्षण SVPNPA, हैदराबाद में लिया और फिर भरतपुर (रसूलपुर ग्रामीण) में ASP के रूप में तैनात रहे।