Train Cancelled राजस्थान से दिल्ली जाने वाली 27 ट्रेन कैंसिल, 22 ट्रेनों के रूट बदले गए

Delhi-Rajasthan Train Cancelled: दिल्ली से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान से दिल्ली जाने वाली 27 ट्रेनों को 20 से 28 जुलाई के बीच कैंसिल कर दिया गया है। इसके साथ ही 22 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इस कारण जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

PTI के रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर मेंटेनेंस (रखरखाव) के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें जयपुर से दिल्ली के लिए रोज चलने वाली जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन भी शामिल है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि राजस्थान को दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली कई ट्रेनें 20 से 28 जुलाई के बीच रद्द रहेंगी या उनका मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के कारण मंडल में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी

1. अजमेर-दिल्ली सराय (12065) 21, 22, 23, 25, 26 और 28 जुलाई को अजमेर से दिल्ली कैंट तक ही चलेगी। दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. दिल्ली सराय-अजमेर (12066) 21, 22, 23, 25, 26 और 28 जुलाई को दिल्ली कैंट से अजमेर के लिए चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिल्ली कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

3. दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस (12455)- 21 से 28 जुलाई तक शकूर बस्ती से बीकानेर के लिए चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से शकूर बस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

4. बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (12456)- 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से शकूर बस्ती तक ही चलेगी। शकूर बस्ती से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

5. श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस (14029)- 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से रेवाड़ी तक ही चलेगी। रेवाड़ी से दिल्ली जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

6. बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (22471)- 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से दिल्ली कैंट तक ही चलेगी। दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

7. दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (20473)- 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली कैंट से उदयपुर सिटी के लिए चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिल्ली कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

8. उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (20474)- 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से दिल्ली कैंट तक ही चलेगी। दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ये ट्रेन रद्द रहेंगी

1. जयपुर – दिल्ली सराय डबल डेकर (12985)- 21 जुलाई से 28 जुलाई तक।

2. दिल्ली सराय – जयपुर डबल डेकर (12986)- 21 जुलाई से 28 जुलाई तक।

3. बीकानेर – दिल्ली सराय (12458)- 20 जुलाई से 27 जुलाई तक।

4. दिल्ली सराय – जोधपुर (22421)-21 जुलाई से 28 जुलाई तक।

5. जोधपुर – दिल्ली सराय (22422)- 21 जुलाई से 29 जुलाई तक।

6. दिल्ली सराय – बीकानेर (12457)-21 जुलाई से 29 जुलाई तक।

7. जोधपुर – दिल्ली सराय (12464)- 24 जुलाई।

8. बीकानेर – दिल्ली सराय (22464)- 26 जुलाई।

9. दिल्ली सराय – बीकानेर (22463)-25 और 27 जुलाई।

10. दिल्ली सराय – बांद्रा टर्मिनस (12215)-24, 26 और 28 जुलाई।

11. बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय (12216)- 23, 25 और 27 जुलाई।

12. सीकर-दिल्ली सराय (14713)- 25 जुलाई को रद्द रहेगी।

13. दिल्ली सराय- सीकर (14714)- 25 जुलाई को रद्द रहेगी।

14. इंदौर – दिल्ली सराय (19337)-20 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।

15. दिल्ली सराय – इंदौर (19338)-21 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।

16. राजकोट – दिल्ली सराय (20913)- 24 जुलाई को रद्द रहेगी।

17. दिल्ली सराय – राजकोट (20914)- 25 जुलाई को रद्द रहेगी।

18. पोरबंदर – दिल्ली सराय (20937)- 22 और 26 जुलाई को रद्द रहेगी।

19. दिल्ली सराय – पोरबंदर (20938)- 24 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।

20. भुज – दिल्ली सराय (20983)- 25 जुलाई को रद्द रहेगी।

21. दिल्ली सराय – भुज (20984)- 26 जुलाई को रद्द रहेगी।

22. जोधपुर – दिल्ली सराय (22481)-20 जुलाई से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी।

23. दिल्ली सराय – जोधपुर (22482)- 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।

24. बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय (22949)- 23 जुलाई।

25. दिल्ली सराय – बांद्रा टर्मिनस (22950)- 24 जुलाई।

26. उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय (22985)- 27 जुलाई।

27. दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी (22986)- 27 जुलाई।

इन ट्रेनों के रूट बदले

1. सियालदाह – बीकानेर (12259) – 23 और 27 जुलाई को नई दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

2. हावड़ा – बाड़मेर (12323) – 22 और 25 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

3. बीकानेर – हावड़ा (12372) – 24 जुलाई को पटेल नगर, दयाबस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

4. जम्मूतवी – अजमेर (12414) – 23 जुलाई से 27 जुलाई तक दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

5. साबरमती – दिल्ली (12915) – 23 जुलाई से 27 जुलाई तक पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

6. दिल्ली – साबरमती (12916) 26 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

7. जैसलमेर – दिल्ली (14088) – 26 और 27 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

8. भुज – बरेली (14312) – 25 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

9. बरेली – न्यू भुज (14321) – 27 और 28 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

10. भुज – बरेली (14322) – 26 और 27 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

11. बाड़मेर – जम्मूतवी (14661) 21 जुलाई से 28 जुलाई तक पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

12. जम्मूतवी – बाड़मेर (14662)-26 और 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

13. कामाख्या – भगत की कोठी (15624) 25 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

14. किशनगंज – अजमेर (15715) – 25 और 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

15. मुजफ्फरपुर – पोरबंदर (19270) – 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

16. ओखा – देहरादून (19565) – 25 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, नई दिल्ली होकर चलेगी।

17. देहरादून – ओखा (19566) – 27 जुलाई को नई दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

18. उदयपुर सिटी – न्यू जलपाईगुड़ी (19601) 26 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

19. दिल्ली – बाड़मेर (20488) 22 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

20. सुल्तानपुर – साबरमती (20940) – 23 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

21. साबरमती – वाराणसी (20963) 24 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।

22. वाराणसी – साबरमती (20964) – 26 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।