Jhunjhunu News अपहरण कर मारपीट करने के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी शिवांशु ढाका व साथी हरिश उर्फ हरिया को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पुलिस थाना नवलगढ़ टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 02 माह से फरार चल रहे अपहरण कर मारपीट करने वाला 5000 रुपये का इनामी बदमाश शिवांशु  ढाका व हरिश को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरण -दिनांक 05.06.25 को परिवादी श्री अंकित कुमार पुत्र रोहिताश गांव डूडीयो की ढाणी तन देवगांव नवलगढ़ जिला झुंझुनूं ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 04.06.25 को रात्री में रितीक बगडिया निवासी पदमपुरा व उसके साथी शिवाशु ढाका, गणेश, राजा बंटी. शूटर द्वारा गाड़ी की चाबी छिन ली व कमरे में बंद कर मुझे व मेरा साथी अरविन्द को चमड़े के बेल्ट, लाटी डण्डो से मारपीट की तथा हमारी स्कॉर्पियों गाड़ी को तोड़ दी। तथा फिर सुबह लगभग 6 बजे एक फोर्चुनर सफेद कलर की गाड़ी आयी जो हमें कानोड़ियों हॉस्पिटल के पास पटकर चले गये और जाते समय धमकी दी अगर 10 दिन में रुपये नहीं दिये तो जान से मार देंगे।


कार्यवाही विवरण – दिनांक 18.07.25 को थाना नवलगढ टीम द्वारा 02 माह से फरार चल रहे अपहरण कर मारपीट करने वाला 5000 रुपये का इनामी बदमाश शिवांशु ढाका व हरिश को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी शिवांशु ढाका पर  सीकर /झुन्झुनु में 7 से अधिक प्रकरण दर्ज है।आरोपी थाना दादिया जिला सीकर व थाना नवलगढ सहित 03 प्रकरणो में वांछित चल रहा था। एक मुलजिम रितीक बगडिया पदमपुरा को पुर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।