Jhunjhunu Weather Forecast बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी
प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बरसेंगे बादल
राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आईएमडी ने एक साथ 24 जिलों में बारिश का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के भीतर झमाझम बारिश दर्ज हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग ने दौसा और करौली जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
झुंझुनू, गुढ़ा,नवलगढ़, चिड़ावा, पिलानी, मंडावा क्षेत्र में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।
गुढ़ागौड़जी में दस मिनट में 13 एमएम बारिश दर्ज की
झुंझुनूं : जिले में मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। बादलों का दबाव बढ़ने से दोपहर करीब 12 बजे गुढ़ा क्षेत्र में – अच्छी बारिश हुई। करीब दस मिनट – में ही 13 एमएम बारिश दर्ज की गई।
27-28 जुलाई से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर
अनुमान जताया गया था कि आगामी 27-28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल, पिछले दो दिनों में राजस्थान के अंदर काफी कम बारिश हुई है। 21 जुलाई की बात करें तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है।
