नाबालिग को व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले में नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर व्हाट्सऐप के माध्यम से अश्लील संदेश भेजने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकियाँ देने और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ करने के आरोप हैं।

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से लगातार अश्लील संदेश आ रहे थे। आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था तथा रास्ते में छेड़छाड़ कर भद्दे कमेंट करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वृताधिकारी नवलगढ़ के निर्देशन में थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने नामजद आरोपी सुरेन्द्र कुमार उर्फ चौहान (उम्र 19 वर्ष), निवासी नीम की ढाणी, बामलास, थाना गुढ़ागौड़जी, जिला झुंझुनूं को धमोरा क्षेत्र से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।