शहीद विकास डारा की मूर्ति का अनावरण:सांसद नरेंद्र खीचड़ ने शहीद को दी श्रद्धांजलि
सुल्ताना कस्बे के किशोरपुरा गांव में सुल्ताना रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद विकास डारा की मूर्ति का अनावरण झुंझुनूं सांसद नरेंद्र खीचड़ ने किया गया । नरेंद्र खीचड़ ने शहीद विकास डारा की मूर्ति का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद विकास डारा को श्रद्धांजलि दी । सांसद नरेंद्र खीचड़ ने मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झुंझुनू की मिट्टी में ही देशभक्ति का जज्बा है इन्हीं सैनिकों की वजह से हम घरों में महफूज रहते हैं।
शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान कार्यक्रम में शहीद विकास डारा के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू सांसद नरेंद्र खीचड़ रहे वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता बबलू चौधरी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोरपुरा सरपंच दीपेश मीणा ने की । इस मौके पर चनाना सरपंच चरण सिंह, रामनिवास चौधरी, ध्रुव प्रकाश शर्मा ,सुल्ताना सरपंच घीसाराम, पुरुषोत्तम स्वामी, प्रदीप झाझड़िया, सरजीत, धर्मेंद्र जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

