हार्डवेयर की दुकान में भीषण विस्फोट, दुकानदार की मौके पर मौत

Jhunjhunu News हार्डवेयर की दुकान में भीषण विस्फोट, एक की मौके पर मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

खेतड़ी क्षेत्र के निजामपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात एक हार्डवेयर की दुकान में जबरदस्त विस्फोट हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि दुकान का शटर करीब 60 फीट दूर जाकर गिरा। विस्फोट के समय दुकान में सोया हुआ व्यक्ति 20 फीट दूर सड़क पर आ गिरा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई और बगल में स्थित किताबों की दुकान में भी आग लग गई।

दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) और नगर पालिका की खेतड़ी की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की।

प्रथम दृष्टि में सिलेंडर विस्फोट की आशंका

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट दुकान में रखे गैस सिलेंडर से हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना स्थल पर मलबा बिखर गया और आसपास की दुकानों पर भी इसका असर देखने को मिला।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही खेतड़ी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।