Jhunjhunu News पुलिस लाइन में कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jhunjhunu Police Line पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के पुलिस लाइन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल की पहचान 42 वर्षीय देवीपुरा निवासी गणेश मीणा पुत्र सुगनलाल मीणा के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मौत के कारणों की जांच में जुट गए हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मृतक कांस्टेबल गणेश मीणा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।