फ्री समोसे न देने पर मां-बेटे पर हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Jhunjhunu News फ्री समोसे न देने पर मां-बेटे पर हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले में फ्री समोसे देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने बीच सड़क पर एक मां और बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना 27 सितंबर, शनिवार को चूरू बाईपास इलाके में हुई। अब इस घटना का वीडियो सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video Click Here

कैसे हुआ विवाद


पीड़ित युवक श्रवण कुमार गुसाई मिष्ठान भंडार के पास अपनी रेहड़ी लगाता है। श्रवण ने बताया कि घटना के दिन विजय सिंह और उसके एक साथी ने उसकी रेहड़ी से फ्री में समोसे मांगे। जब उसने पैसे की मांग की और मुफ्त में समोसे देने से मना किया, तो दोनों युवक गुस्से में आकर धमकियां देने लगे।



शराब के नशे में बदमाश


श्रवण के अनुसार दोनों बदमाश शराब के नशे में थे। पैसे मांगने पर उन्होंने अचानक उस पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर श्रवण की मां बीच बचाव के लिए आगे आईं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और दोनों को बुरी तरह पीटा।

घायल हुए मां-बेटे


इस हमले में श्रवण कुमार और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया। घटना का पूरा वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस


घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से शहर का माहौल खराब हो रहा है और प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए।