ओबीसी नेता रंगरलियां मनाते पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
रीवा के पीएम आवास की एक मल्टी में रात नौ बजे उस समय हंगामा मच गया जब एक पत्नी ने अपने पति को ही एक गैर महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। यह व्यक्ति ओबीसी महासभा का नेता पप्पू कन्नौजिया बताया गया है।
नेता की पत्नी वंदना ने मल्टी में जमकर हंगामा किया और युवती को पकड़कर पिटाई भी कर दी। हालांकि नेता पप्पू कन्नौज भाग निकला। घटना को वीडियो अब जम कर वायरल हो रहा है।
दरअसल मल्टी की तीसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद थे तभी उनकी पत्नी वंदना कनौजिया को इसकी भनक लग गई।
बिना वक्त गंवाए पत्नी मौके पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने के बाद पत्नी वंदना ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी इसी बीच पप्पू कनौजिया मौका पाकर ड्रेनेज पाइप के जरिए उतरकर भाग गया।
