रामगढ़ शेखावाटी में बड़ा हादसा।
पाम ऑयल से भरा ट्रक गधा गाड़ी से टकराने के बाद 3 ऑटो पर पलट गया। हादसे में एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैकर को सीधा कराया और जाम खुलवाया। मामला सीकर जिले के रामगढ़ बायपास पर आज दोपहर करीब एक बजे हुआ।
फतेहपुर चूरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर से चूरू जा रहे पाम ऑयल से भरे ट्रेलर ने गधा गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रेलर का बैलेंस बिगड़ने के बाद सड़क किनारे तीन ऑटो के ऊपर पलट गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर ड्राइवर को बाहर निकालकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैकर को सीधा कराया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

