PhonePe Loan Apply : आज पैसों की जरूरत सभी को पड़ता है, और जब भी किसी को अधिक पैसों की आवश्यकता पड़ जाता है, तो हर कोई लोन लेने के बारे में सोचता हैं। अगर आप भी पैसे की कमी के कारण से लोन लेना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से फोन पे ऑनलाइन कर बहुत ही आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको मोबाइल से फोन पे में लोन कैसे ले?
PhonePe क्या है?
PhonePe एक भारतीय डिजिटल भुगतान ऐप्लिकेशन है, जिसका उपयोग विभिन्न ऑनलाइन लेन-देन और वित्तीय लेन-देन की सुविधा के लिए किया जा सकता है। PhonePe ने भारतीय वित्तीय बाजार में एक प्रमुख भूमिका निभाई है और यह एक UPI (Unified Payments Interface) आधारित पेमेंट सिस्टम का उपयोग करता है, जिसके माध्यम से लोग अपने बैंक खातों से पैसे भेजने और प्राप्त करने में सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
PhonePe के माध्यम से आप विभिन्न वित्तीय लेन-देन कार्यों को कर सकते हैं, जैसे कि बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग करना, मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन और फ्लाइट टिकट बुक करना, लोन लेना और अन्य विभिन्न सेवाओं का उपयोग करना। PhonePe आपके बैंक खाते को लिंक करने और उसके साथ जुड़े विभिन्न डिजिटल लेन-देन कार्यों को सुविधाजनक बनाने में मदद करता है।
PhonePe Personal Loan कैसे देता है?
PhonePe पर्सनल लोन को लेकर कई यूजर्स के मन में काफी शंकाएं हैं। बता दें कि इस ऐप से आप डायरेक्ट लोन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
फोनपे द्वारा हमें सीधे ऋण राशि उपलब्ध नहीं करवाई जाती है, बल्कि फोनपे थर्ड पार्टी वित्तीय संस्थाओं के साथ टाई-अप करके ऋण की राशि उपलब्ध कराता है। फोनपे से आप मात्र 10 मिनट में ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऋण आवेदन के लिए आपको फोनपे द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं को पूरा करना होगा!
PhonePe Loan Apply के लिए पात्रता
फोन पे से लोन लेने के लिए सबसे जरूरी होता है उसके योग्य होना। इसीलिए फोन पे में लोन अप्लाई करने से पहले आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आप फोन पे से लोन पाने के लिए योग्य है या नहीं?
•सबसे पहले आवेदक का उम्र 21 वर्ष से 58 वर्ष के बीच होना चाहिए।
•आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
•आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेज के साथ-साथ उसका मासिक आय 15000 या उससे अधिक होना चाहिए।
•सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए।
•आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए, जिस पर वह राशि जमा और निकासी सही तरह से हो रहा है।
फ़ोनपे से लोन कैसे प्राप्त करें
फ़ोनपे से लोन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
•सबसे पहले, अपने मोबाइल में PhonePe ऐप इंस्टॉल करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
•लॉगिन करने के बाद, होम पेज पर “See All” के विकल्प के नीचे लोन के विज्ञापन पर क्लिक करें।
•क्लिक करते ही, आपको विभिन्न लोन देने वाली कंपनियों की सूची मिलेगी। आप जिस कंपनी से लोन लेना चाहते हैं, उस कंपनी के ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
•इसके बाद, सभी आवश्यक दस्तावेजों को भरें और लोन के लिए आवेदन करें।
•आवेदन जमा करने के बाद, फ़ोनपे आपकी जानकारी की जांच करेगा। यदि सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो आपका लोन अप्रूव हो जाएगा और राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
