Plane Crash एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद में क्रैश: 133 शव निकालने की खबर

Plane Crash गुजरात के अहमदाबाद में आज एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास IGP ग्राउंड में हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया एयरलाइंस का बताया जा रहा है। प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान है।

हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

242 यात्रियों के साथ जा रहा था लंदन

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुआ। फ्लाइट AI171 ने रनवे-23 से 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे।

बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास गिरा है और विमान के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। विमान में आग लग गई और काले धुएं की लपटें निकलने लगीं। हादसे का पता लगते ही एयरपोर्ट के नजदीक बने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द करके उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है। हादसा स्थल से एंबुलेंस का अस्पताल तक आना जाना लगा हुआ है। अस्पताल का पूरा स्टाफ बचाव अभियान में जुट गया है।

राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. अभी तक 133 लोगों की मौत कन्फर्म हो चुकी है. यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है. स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है. अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है.

एअर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर-1800 5691 444 जारी किया

विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर- 1800 5691 444 जारी किया है. विमान में 242 नागरिक सवार थे.

किस देश के कितने नागरिक विमान में थे सवार


ब्रिटिश- 53
पुर्तगाल-7
कनाडा-1
भारत के 169
इसके अलावा 12 क्रू मेंबर सवार थे.

अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट रद्द


विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी विमानों को रद्द कर दिया गया है.

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन