Rajasthan Weather Update: राजस्थान में प्री मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने गर्मी से हाल बेहाल कर रखा है। वहीँ पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं उष्ण लहर और उष्ण रात्रि दर्ज की गई। इसी के साथ राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश (Rain In Rajasthan) भी दर्ज की गई जिसमें सर्वाधिक बारिश बारां में 20 मिलीमीटर दर्ज हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और सर्वाधिक अधिकतम तापमान (Highest Temperature) श्रीगंगानगर में 7 साल का रेकॉर्ड तोड़ा और 49.4 डिग्री पर पहुंच गया वहीं चूरू में 47.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। अलवर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़ में बादल छाए और आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी हुई।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, टोंक, सिरोही, भीलवाड़ा और अजमेर जिले में ऑरेज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में भी रात तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा धौलपुर, भरतपुर, बारां, झालावाड़, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, दौसा, कोटा, बूंदी, जालौर, बाड़मेर और उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इन जिलों में भी बारिश हो सकती है

15 दिनों के बाद मानसून आगे बढ़ा


बता दें कि लंबे समय से राजस्थान के लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। करीब 15 दिनों से मानसून महाराष्ट्र में फंसा हुआ था, क्योंकि बंगाल की खाड़ी से दबाव नहीं बन रहा था। लेकिन अब मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के ऊपर नया परिसंचरण बना हुआ है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं।

इन जिलों में अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व तापमान 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में हीटवेव का दौर जारी रहने व दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन, अंधड़ (50-60KMPH) व हल्की बारिश होने की संभावना है।

15 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली जिले में तेज हवा के बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

16 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़,डूंगरपुर,प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर,बाड़मेर, जैसलमेर,जालोर, जोधपुर,नागौर और पाली जिले में तेज हवा के बारिश का ऑरेंज अलर्ट।