PM Janman Yojana प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी यानी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई – जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।
पीएम मोदी 12 बजे वर्चुअल जुड़ेंगे, जहां केन्द्रीय मंत्री जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनका स्वागत करेंगे. 12:05 बजे जनमन योजना की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी, 12.08 बजे एक लाख पीएम जनमन लाभार्थियों के लिए रिमोट से पहली इंस्टालमेंट जारी करेंगे और 12.10 बजे वर्चुअल संवाद करेंगे, जो 12.35 बजे तक जारी रहेगा. यह कार्यक्रम बारां जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय समरानिया में आयोजित होगा.
क्या है पीएम-जनमन योजना ?
• लॉन्च – झारखंड में जनजातीय गौरव दिव स (बिरसा मुंडा की जयंती) पर ।
• उद्देश्य – सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना।
• जागरुकता सृजन – सरकार आदिवासियों के लिए बनाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन और जागरुकता फैलाएगी।
• समन्वय भूमिका- इस योजना को 9 मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा जिसमें जनजातीय मामलों का मंत्रालय प्रमुख भूमिका निभाएगा।
• लाभार्थी- सरकार ने देश के 22 हजार से अधिक गांवों में रहने वाले लाखों की आबादी वाले 75 आदिवासी समुदायों और आदिम जनजातियों की पहचान की है।
PM Janman Yojana कब शुरू किया गया
PM Janman Yojana पीएम-जनमन का आरंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के अंत्योदय के विजन की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए किया गया था।

योजना का उद्देश्य देश भर के 200 जिलों में 22000 पीवीटीजी परिवारों, बहुसंख्यक जनजातीय बस्तियों और विशेष तौर पर कमजोर जनजातीय समूहों तक पहुंचने का है। अनुसूचित जनजातियों संबंधी विकास कार्य योजना के तहत योजना के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक 24,104 करोड़ रुपये का बजट रखा हैं।
