दो गाड़ियों में भीषण भिड़ंत: 6 की मौत, हादसे में घायल पांच जनों को किया गया रैफर
सीकर : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास मणि महल के सामने हुआ हादसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से निकल रहे जयपुर-बीकानेर (NH-52) हाईवे पर रविवार शाम करीब 4 बजकर 50 बजे हुए। इस हादसे के बाद शव गाड़ियों में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद लक्ष्मणगढ़ डिप्टी धर्माराम मौके पर पहुंचे है। बोलोरो गाड़ी लक्ष्मणगढ़ से सीकर की तरफ आ रही थी। जबकि दूसरी अर्टिगा गाड़ी सीकर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरह आ गई थी। ऐसे में वह बोलेरो से भिड़ंत हो गई।

फिलहाल अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी डिवाइडर पर कर दूसरी तरफ कैसे आई। इधर, पुलिस मृतकों की जानकारी जुटा रही है। शवों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
लक्ष्मणगढ़ डिप्टी धर्माराम ने बताया कि घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं पांच घायलों को रैफर किया है।
