Pm Kisan Samman Nidhi देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के अंतर्गत दी जाने वाली 20वीं किस्त जारी कर दी गई है। सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 2 अगस्त 2025 को देश के लगभग 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ₹2,000 की किस्त ट्रांसफर की गई।
क्या है पीएम किसान योजना?
PM Kisan Yojana केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं – हर चार महीने में ₹2,000 की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किसानों के खातों में जमा की जाती है।
कब आएगी 20वीं किस्त? (PM Kisan 20th Installment Date)
सरकार ने पुष्टि की है कि PM Kisan 20th Installment 2025 की राशि का वितरण 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। उनके वाराणसी दौरे के दौरान यह ट्रांसफर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।
झुंझुनूं के 2.5 लाख किसानों को मिली PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, जिले में 50 करोड़ रुपये का हुआ वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत आज जिले के 2 लाख 50 हज़ार किसानों के खातों में 20वीं किस्त के रूप में 2000-2000 रुपये जारी किए गए। जिसमें झुंझुनूं जिले में कुल 50 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई
इस साल फरवरी में जारी की गई थी 19वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार 24 फरवरी, 2025 को अपने बिहार दौरे पर पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। कृषि मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में बताया कि PM Kisan की 20वीं किस्त 2 अगस्त, 2025 को यूपी के वाराणसी से सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। बताते चलें कि भारत सरकार पूरे देश के पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं।
जल्द करें ये काम, वरना नहीं आएंगे पैसे
• आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवानी होती है. जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
• किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है जिसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है. अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो करवा लें, ताकि किस्त न अटके.
• आपको आधार लिंकिग का काम भी करवाना होता है जिसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करना होता है.
PM Kisan Beneficiary List कैसे देखें
अगर आप PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त प्राप्त करना चाहते हैं, और उससे पहले जानना चाहते हैं, कि आपका नाम PM Kisan List में है या नहीं, तो आप इसे बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
• farmer corner पर क्लिक करें. नया पेज ओपन होगा.
• यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
• एक फॉर्म खुलेगा. इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें.
• सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें.
• ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी.
• लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे.
• अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो आप PM किसान हेल्पलाइन पर संपर्क करके इसके बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.
किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
